स्टेट डेस्क, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कोरोना वायरस की महामारी से ग्रसित दो मरीजों के स्वस्थ्य होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा जिले के समस्त चिकित्सक, सहयोगी कर्मी नर्स, वार्डवाय, तकनीशियन, सफाईकर्मी, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी बधाई के पात्र होने के साथ ही साथ कर्मवीर योद्धा हैं। आप सभी ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए मरीजों की सेवा और चिकित्सा की है। उनके यह मानवीय मूल्य प्रशंसनीय है। आपसभी का योगदान अभूतपूर्व है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ्य दीर्घायु जीवन के लिये ईश्वर से कामना की है। साथ ही दो स्वस्थ्य हुए मरीजों और दो चिकित्सारत मरीजों को भी शुभकामनाएं दी हैं।

ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़

9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 × 2 =