स्टेड डेस्क- देश मेंं लॉक डाउन है पूरा देश कोरोना जैसे संक्रमण से जूझ रहा है ऐसे में सिवनी जिला के कान्हीवाडा थाना क्षेत्र में 15 लोग 52 परियों के खेल में दांव लगा रहे थे, यह दांव लगाना उस समय भारी पड़ गया, जब सजग पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया….

दरअसल थाना कान्हीवाड़ा के अंतर्गत ग्राम भोमा के एक घर के पीछे कुछ लोग एकत्रित होकर 52 परियों का खेल यानि जुआ खेल रहे थे, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर 15 आरोपियोंं को रंगे हाथोंं पकड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से ₹44500 नकद 52 ताश के पत्ते बरामद कर जुआ एक्ट और लॉक डाउन उलंघन का मामला दर्ज किया है.

कान्हीवाड़ा पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। जहां ताश की पत्तियों से जुआ खेलते हुए 15 लोग पकड़ाए , जिनके कब्जे से ₹44500 जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है । साथ ही लाक डाउन का उल्लंघन करने पर सभी के विरुद्ध धारा 188 भादवि के अंतर्गत भी कार्यवाही की गई है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार


01-नितिन गोंड,
02-दीपांशु साहू,
03-संकेत बघाड़े,
04- विक्की उर्फ विकास रजक,
05-महेश चंद्रवंशी,
06-शिवा साहू,
07-निक्की उर्फ निशंक साहू,
08- संदीप धोबी,
09-देवेंद्र बघाड़े,
10-नवीन अवधिया,
11- निमी उर्फ निमिष साहू,
12-अलकेश साहू,
13-पारस साहू,
14- हितेश साहू
सभी निवासी भोमा एवं
15- खालिद खान निवासी सालीवाडा को रंगे हाथों पकड़ा है।
सराहनीय कार्य- उक्त जुआ फड़ को पकड़ने में थाना कान्हीवाड़ा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश चौरिया, सहायक उपनिरीक्षक पंचम देशमुख, प्रधान आरक्षक लुपेश राहंगडाले आरक्षक संजय यादव, अजय धुर्वे, अंकित चौरसिया, मुकेश इनवाती, देवन पंद्रे, पारस तुरकर, दिनेश मस्करे, अरुण ठाकुर, परमानंद देशमुख, मनोज मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही है l

वाहिद खान कंटेंड एडिटर सिवनी
9407802786
7898662786

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    thirteen − 9 =