स्टेड डेस्क- सिवनी जिला जेल में 307 की सजा काट रहे एक कैदी ने तड़के जेल की टॉयलेट में खुद के गमछे के सहारे झूल कर अपनी जान दे दी, जिसके बाद जेल के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

सिवनी की जेल में 307 के मामले में आठ साल की सजा काट रहे,घंसौर थाना क्षेत्र के उरी शिकारा गाँव निवासी एक कैदी ने सुबह 5 बजे के करीब जेल की टॉयलेट में बल्ब लटकाने के लिए लगाई गई कील के सहारे खुद के गमछे से फांसी लगा ली, जब तक दूसरे बंदी इसे बचाने जा पाते तब तक इस कैदी की मौत हो गयी. इस बंदी का नाम चमरू लाल पिता चंदन सिंह है,वहीं जेल प्रशासन ने बंदी की मौत के बाद इसका मामला न्यायिक जाँच में होने की बात कही है वहीं परिजनों को पंचनामा के बाद शव सौंप दिया गया है.कैदी की मौत के बाद केश लाल ककोडी और धनसिंह मरावी जो कि प्रहरी और मुख्य प्रहरी हैं उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

वाहिद खान कंटेंड एडिटर
9407802786
7898662786

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    three × 4 =