स्टेड-छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विशाखापट्नम के केमिकल प्लांट में हुए गैस लीक हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने कहा है कि यह बहुत दुखद घटना है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। ऐसी दुर्घटनाओं से भविष्य में सबक लेकर सावधानी रखनी चाहिए ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
गौरतलब हो कि इस जहरीली गैस रिसाव के चलते अब तक 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं वहीं 8 से 10 लोगों की मौत हो गई है यह आंकड़ा समाचार लिखे जाने के वक्त का है सूत्रों की माने तो घायलों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।








