स्टेड डेस्क- सतना के रामनगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे ना देने पर अपनी मां की हत्या कर दी. परिवार के सदस्यों के अनुसार आरोपी ने शराब पीने के लिए बूढ़ी मां से पैसे मांगें थे, मां ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने हत्या कर दी…..

लॉक डाउन के चलते लंबे समय के बाद शराब दुकाने खुली हैं, जिसके बाद बड़े अपराध की ख़बरें भी आने लगी हैं. लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था की शराब की महज एक बोतल के लिए कोई अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर देगा…? घटना सतना के रामनगर की है जहां ससुन्दी कोल नामक वृद्ध महिला की हत्या उसी के कलयुगी बेटे कमलेश कोल ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी. प्रत्यक्षदर्शी आरोपी की भाभी की माने तो घटना देर रात की है कमलेश कोल शराब के नशे में घर पहुंचा लेकिन उसे अभी और शराब चाहिए थी, लिहाजा अपनी मां से वह शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था. मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो कमलेश ने लाठी-डंडों से अपनी मां को पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान कमलेश ने घर में मौजूद अपनी भाभी के साथ भी मारपीट की. हादसे में घटनास्थल पर ही बृद्धा की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद कलयुगी बेटा मौके से फरार हो गया था, किंतु चंद घंटों में ही पुलिस ने उसे दबोच लिया…

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    4 × 2 =