ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़ 9425391823
स्टेड डेस्क- छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी अचानक बेकार हो गए. कल तक इन्हीं कर्मचारियों को कोरोना फाइटर कहा जा रहा था इनका स्वागत और अभिवादन फूल बरसा कर किया जा रहा था. लेकिन आज इन्हीं सफाई कर्मचारियों के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है.

जानकारी के मुताबिक 400 से ज्यादा सफाई कर्मचारी अचानक बेरोजगार हो गए, क्योंकि सफाई ठेका कंपनी के द्वारा इन्हें अचानक बगैर किसी नोटिस के बर्खास्त करने की सूचना दी गई, साथ ही इन पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि कर्मचारी सहमति पत्र पर साइन करें…? उसके बाद ही उन्हें इस महीने की मजदूरी दी जाएगी. यह पता चलते ही कर्मचारियों के सामने 2 जून की रोटी और बच्चों के लालन-पालन की समस्या खड़ी हो गई है. इस तरह अचानक रोजगार से बर्खास्तगी की सूचना मिलना इनके लिए एक बड़ा झटका है. जिसके चलते सभी कर्मचारी अलसुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कोई अधिकारी ना मिलने पर कर्मचारी कलेक्ट्रेट के सामने मैदान में धरने पर बैठ गए फिलहाल कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें इस तरह अचानक ना हटाया जाए साथ ही बगैर किसी शर्त के उनकी मज़दूरी दी जाए. समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी धरना स्थल नहीं पहुंचे.








