स्टेड डेस्क
छिंदवाड़ा। अहमदबाद से आ रहे जिले के 52 मजदूरों के वापस लौटने का रास्ता साफ हो गया है। कलेक्टर सौरव सुमन को वार्ड 27 के पार्षद राजेश सोनी ने जानकारी दी थी कि गुजरात के अहमदबाद से छिंदवाड़ा आ रहे 52 मजदूर झाबुआ में फंसे है, जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने झाबुआ कलेक्टर से फोन पर बात की और झाबुआ में मजदूरों के भोजन की व्यवस्था की गई, जिसके बाद मजदूरों के लिए बस की व्यवस्था की गई और मजदूर छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुए।









