स्टेड डेस्क- जाम चैकपोस्ट पर तैनात आरक्षक संदीप दीक्षित, आरक्षक अंकित ऊइके एवं ग्राम जैतपुर खुर्द के कोटवार आनंद परते द्वारा पोस्ट पर सजगता से चैकिंग कर दिनाँक 16/5/2020 को शाम करीबन 7 बजे घँसौर निवासी मुकेश यादव और अच्छेलाल यादव के कब्जे से धारदार तलवार बरामद की गई।

जिस पर लखनवाड़ा थाने में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। चैकपोस्ट पर लगे पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करते हुये अवैध आवागमन को प्रतिबंधित करने के साथ ही अपराधों पर नियंत्रण में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे है।


वाहिद खान कंटेंट एडिटर सिवनी
9407802786
7898662786

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    sixteen + 7 =