स्टेड डेस्क,
छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा– महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2 अक्टूबर से चालू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत आज नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडलों के द्वारा स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में फिट इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया एवं आजाद वार्ड में युवाओं के द्वारा साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया इस अवसर पर प्रगति युवा मंडल के सदस्य के साथ समन्वयक अंशुल जैन उपस्थित रहे।

कोपाखेड़ा में मनाई महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती
वहीं ग्राम कोपाखेड़ा मैं नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक के के उरमलिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत भवन में 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम के सरपंच सचिव एवं ग्राम वासी की उपस्थिति में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा महात्मा गांधी की जन्म जयंती मनाई गई.

इस अवसर पर विकास खंड समन्वयक अंशुल जैन के द्वारा महात्मा गांधी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख कर ग्राम वासियों को अवगत कराया।








