स्टेड डेस्क, छिंदवाड़ा- अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का मंगलवार को शहर में आगमन हुआ। मंत्री के जिले में आगमन पर प्रांतीय सचिव दिलीप अहिरवार, जिलाध्यक्ष आकाश अहिरवार एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी का स्वागत करते अहिरवार समाज के लोग साथ में समाज के प्रांतीय सचिव दिलीप अहिरवार


अहिरवार समाज के लोगों ने श्री चौधरी से समाज में व्याप्त कुरीतियों और समाज के विकास के लिए चर्चा की। श्री चौधरी ने अहिरवार समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि समाज के विकास और समाज में बढ़ रही कुरीतियों से निपटने के लिए समाज के लोग एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें, जिससे अहिरवार समाज मजबूत हो सके और संगठन को आगे बढ़ा सके। स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी ने समाज सहित जिले वासियों को कोरोना काल में मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी, साथ ही सेनेटाइजर का उपयोग करने का निवेदन किया। इस अवसर पर कृष्णा मिनोटे, रामराव मंडराह, राजा चौधरी, राजकुमार अहिरवार, संजू डोले सहित बड़ी संख्या में अहिरवार समाज संगठन के सदस्य मौजूद थे।

प्रदेश के सभी जिला एवं तहसीलों में संवाददाता के लिए संपर्क करें:- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 × 4 =