स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु bs4 द्वारा राष्ट्र व्यापी जन जागरण अभियान के अंतर्गत आज समता बुध विहार छिंदवाडा में भारतीय संविधान एवं मूल निवासी के अधिकार एवं कर्तव्य के संबंध में कैडर कैंप आयोजित किया गया l बैठक में मुख्य रूप से एसएन बाबाजी सीबीसी मेंबर सीधी, एस के सोनी प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ, बृजकिशोर साहू संगठन सचिव बामसेफ ,एवं किशन झारिया प्रदेश अध्यक्ष विद्यार्थी संघ, एवं डॉ उषा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने बामसेफ द्वारा चलाया जा रहा संविधान महत्व एवं उसकी सुरक्षा तथा भारतीय मूल निवासियों के उत्तर दायित्व के संबंध में शिविर में आयोजित लोगों को बताया। कार्यक्रम में काफी संख्या में कॉलेज के बच्चे प्रबुद्ध जन एवं एससी एसटी ओबीसी व्यक्ति शामिल हुए l
शिविर में एसके सोनी प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के संबंध में एवं भारतीय संविधान एवं उसकी सुरक्षा तथा भारतीय संविधान में नागरिकों का महत्त्व संविधान ने हमें क्या दिया क्या भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था सुरक्षित है इस संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से समझाया l कार्यक्रम में प्रोफेसर नीलिमा बागडे कन्या महाविद्यालय छिंदवाडा एवं प्रोफेसर पीआर चंदेलकर प्राचार्य पेंच वैली कॉलेज परासिया द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए l कार्यक्रम में मंच संचालन सतीश गोंडाने द्वारा किया गया, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम पूर्णता सफल रहा और लोगों को भारतीय संविधान एवं मूल निवासी के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया जिसे लोगों ने ध्यान से सुना एवं सराहा l अंत में उपस्थित बालिकाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अच्छा ज्ञान एवं विचार प्राप्त करने की बात कही एवं भविष्य में पुनः इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने का निवेदन किया l कार्यक्रम में एसएल गेडाम, एसएल खांडेकरजी जामुलकर, प्रमोद रंगारी, एनसी गजभिये वरिष्ठ अधिवक्ता, विमल ताई खांडेकर तोड़े ताई एवं काफी संख्या में महिला उपस्थित रही । कार्यक्रम समापन पर सतीश गोंडाने द्वारा समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया जाकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद दिया एवं भविष्य में इस तरह पुनः एकता बनाए रखने की अपील की ।

समाचार विज्ञापन एवं संवाददाता हेतु संपर्क करें- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 + two =