छिंदवाड़ा । कोंग्रेस द्वारा वर्तमान कृषि बिल के प्रदेश व्यापी अभियान की शुरुआत करने अपने पांच दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज वर्तमान कृषि बिल पर बोलते हुए कहा कि कृषि बिल पूरी तरह से किसानों के विरोध में है कृषि क्षेत्र के निजी करण से किसान पूरी तरह से चौपट हो जाएगा जो संभावना भी बची थी वह भी खत्म कर दी गई है इसमें एक नहीं कई नुक्स हैं स्टॉक लिमिट खत्म होने से पूरी व्यवस्था चौपट हो जाएगी । हम किसानों का पूरी तरह समर्थन करते हैं और हमारी मांग है कि यह तीनों बिल वापस लिए जाएं कृषि बिल पर सरकार की हठधर्मिता के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसका परिणाम आएगा और आप देखेंगे.
समाचार विज्ञापन एवं संवाददाता के लिए संपर्क करें-9425391823








