स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- आज छिंदवाड़ा नगर निगम द्वारा वीआईपी रोड सत्यम शिवम कॉलोनी के पास एक अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाही शुरू की गई। बताया जाता है कि यह निर्माण अनुमतियों के आभाव में किया गया है, जिसे तोड़ने के लिए सुबह लगभग 10:00 बजे निगम और राजस्व की टीम पुलिस बल के साथ निर्माण तोड़ने पहुंचा। यह कार्यवाही समाचार लिखे जाने तक अनवरत जारी थी।


लेकिन इस कार्यवाही के पीछे निगम की बेतरतीब कार्यवाही का मुखौटा भी सामने आया है इस कार्यवाही के दौरान आसपास के रहने वाले हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यही नहीं अचानक पुलिस ने मुख्य मार्ग पर बैरिकेड लगाकर आवागमन को रोक दिया जिसके चलते क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियां भी उठानी पड़ी। इन सबके बीच बैरिकेड पर तैनात पुलिस जवानों ने आम नागरिकों से जमकर तीखी नोकझोंक भी की। जवानों के दुर्व्यवहार के कारण राहगीरों में नाराजगी भी छाई रही।

छाया-जफ़र अली

आलम यह था कि बैरिकेड से चार कदम पर रहने वाले नागरिकों को भी जाने नहीं दिया जा रहा था। सवाल यह उठता है कि यह कार्यवाही शासन को पहुंची हानि की भरपाई के लिए की जा रही है या फिर आम नागरिकों को परेशान करने के लिए…?

पहले बनाएं नागरिकों की सुविधा-फिर करें कार्रवाई
नगर निगम से जुड़े सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में नगर में और भी कई स्थानों पर इस तरह की कार्रवाईयां होना है। ऐसे में निगम प्रशासन को चाहिए कि कार्यवाही के पहले आम नागरिकों को असुविधा ना हो यह सुनिश्चित कर लें। आज की कार्यवाही ने क्षेत्र के लोगों को न केवल परेशान किया है बल्कि आर्थिक मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया है। नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वह आम नागरिकों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखते हुए कार्यवाही को अमलीजामा पहनाएं…!

समाचार विज्ञापन एवं संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen + 20 =