मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की निवासी और पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके राजधानी रायपुर में गणतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 26 जनवरी को सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। राज्यपाल इस अवसर पर अपना उद्बोधन देंगी और पदक अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण करेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके सायं 7:30 बजे संस्कृति भवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगी।

सेंट्रल डेस्क से जाहिद खान की रिपोर्ट

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    11 + 7 =