बजरंगी भाईजान दबंग खान यानी कि सलमान खान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर साथ साथ दिखाई देंगे। कमलनाथ और सलमान खान के बीच बड़ा ही पुराना संबंध है सलमान खान को जब भी कमलनाथ ने याद किया है तो वे हमेशा उनका साथ देने पहुंच जाते हैं । चाहे चुनाव हो क्या कोई विशेष आयोजन, कमलनाथ की बात पर सलमान हर संभव पहुंचते हैं एक बार फिर सलमान खान अपने पसंदीदा नेता सीएम कमलनाथ के साथ दिखाई देंगे।
भोपाल- दरअसल कमलनाथ सरकार अब मध्यप्रदेश में आइफा अवॉर्ड कराने जा रही है जिसको लेकर कमलनाथ ने अभिनेता सलमान खान से चर्चा की है जिसके बाद यह बात खुलकर सामने आ रही है कि सलमान खान के साथ ही दीपिका पदुकोण और कैटरीना कैफ सहित प्रदेश में कई बड़े अभिनेता इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचने वाले हैं ।
इन्हीं तैयारियों को लेकर आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली पहुंचे हैं जहां वे कई बड़े उद्योगपतियों से प्रदेश में निवेश के लिए राउंड टेबल चर्चा करने वाले हैं । इधर बात यह भी खुलकर आई है कि इस अवॉर्ड फंक्शन मैं होस्ट की भूमिका में सलमान खान के साथ एक और दिग्गज अभिनेता भी साथ हो सकते हैं ।
फिलहाल गौर करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार प्रदेश में फिल्म शूटिंग और विभिन्न चैनलों में चलने वाले सीरियलों की शूटिंग के लिए प्रदेश के कई क्षेत्रों को फिल्म सिटी का रूप देने की बात भी पूर्व में कर चुके हैं । कयास लगाया जा रहा है कि आइफा अवॉर्ड का आयोजन प्रदेश में होना महाराष्ट्र और साउथ के बाद हिंदी भाषी प्रदेश मध्य प्रदेश में भी फिल्म जगत का जमावड़ा होना शुरू हो जाएगा। इसी बहाने फिल्म निर्माता भी मध्यपदेश में कई संभावनाएं तलाशने में जुट सकते हैं।
ज़ाहिद खान की ख़ास रिपोर्ट
9425391823








