तेंदूखेड़ा से सहयोगी अमित खरे की रिपोर्ट
9424303164
नरसिंहपुर/ तेंदूखेड़ा – नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर तेन्दूखेड़ा के ककरा घाट नर्मदा तट पर जन सैलाब उमड़ा। जहा तक नज़र जाती है माँ नर्मदा के भक्तों की कतार ही दिखाई देती है ।आज जहा लोग पैदल यात्रा कर नर्मदा माँ की भक्ति कर रहे हे वही लाखो श्रधालओ ने नर्मदा के पवित्र ककरा घाट पहुंचकर पूजन अर्चना की ।.यहाँ दूर दूर से नर्मदा भक्त चुनरी लेकर पदयात्रा कर नर्मदा तट पहुँचते है और दीपदान करते है पुरे पेदल मार्गो पर भी भक्तो के भोजन हेतु विभिन लोगो द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया है। ।
नर्मदा जयंती के ख़ास मौके पर लाखों श्रद्धालु यहाँ दूर दूर से दीप दान करने पहुँचते है शाम होते ही यहाँ का नज़ारा देखने लायक होता है दीपों की कतार देखने में ऐसे लगती जैसे किसी ने नर्मदा के आंचल को सितारों की चुनरी से ढक दिया हो.. .।जीवन दायनी कही जाने वाली नर्मदा मां भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है वक्त बताते हैं कि वर्षों से वे यहाँ आ रहे हैं और मां नर्मदा उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं








