छिंदवाड़ा। जिला संत शिरोमणि गुरु रविदास समिति के तत्वाधान में ६४३वां गुरू प्रकाश पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन ७ फरवरी से शुरू होगा। कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार को सुबह ९ बजे गुरूजी का पाठ, अरदास होगी। इसी दिन सुबह १० बजे से विशाल दो-पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी जो गुरू दरबार से प्रारम्भ होकर शारदा चौक, पुराना छापाखाना, राम मंदिर, छोटा तालाब, चारफाटक, रेलवे स्टेशन, सोनाखार, शक्कर मिल, सिवनी प्राणमोती, कुसमेली, खापाभाट, रामबाग, लालबाग, बैल बाजार चौक, मानसरोवर बस स्टैंड, इंदिरा तिराहा, अंबेडकर तिराहा, कलेक्ट्रेट होते हुए गुरैया रविदास मंदिर से वापस ईएलसी चौक होते हुए चंदनगांव से वापस पोला ग्राउंड, फव्वारा चौक, छोटी बाजार, राम मंदिर होते हुए वापस गुरू दरबार में रैली का समापन होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। दूसरे दिन दिनांक 7 फरवरी शनिवार को सुबह ५ बजे प्रभातफेरी, अखंड पाठ, निशान साहेब, गुरू अमृतवाणी चोला कार्यक्रम, अरदास दोपहर १२ बजे से तीन बजे तक होगी। इसी दिन कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं रंगोली स्पर्धा मंदिर सभा कक्ष में आयोजित की गई है। शाम ५ बजे से रात्रि ९ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दिनांक 9 फरवरी रविवार को मुख्य कार्यक्रम होगा। इसके तहत प्रात: ५ बजे प्रभात फेरी के बाद गुरूजी महाभिषेक, कीर्तन और महाअरदास होगी। प्रात: १० बजे से भव्य शोभायात्रा रामबाग से प्रारंभ होगी शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पोला ग्राउंड पहुंचेगी, जहां विविध मंचाशीन कार्यक्रम होंगे एवं कार्यक्रम समापन के बाद लंगर का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। जिला अध्यक्ष राजकुमार अहिरवार ने सभी गुरुप्रेमी एवं समाज के प्रत्येक वर्ग से अपील है कि वे तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होवें।

सहयोगी दिलीप अहिरवार के साथ

ज़ाहिद खान की रिपोर्ट

9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    four × three =