सेंट्रल डेस्क
राज्यपाल सुश्री उइके मैट्स विश्वविद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुई शामिल
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज मैट्स विश्वविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘मैट्सोत्सव-2020’ में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का यह समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। यही से जीवन शुरू होता है। जहाँ आपको जाना है, उसके लिए सोचें लक्ष्य निर्धारित करें। जब तक आप नहीं सोचोगे तब तक लक्ष्य प्राप्त नही कर पायेंगे। जो जैसा सोचता है, वैसा ही बनता है।
उन्होंने कहा कि आज मुझे कॉलेज के दिन याद आ रहे हैं, इस दिन का सबको इंतजार रहता है। राज्यपाल ने कहा कि मैंने अपने कॉलेज के समय सामाजिक जीवन से शुरुआत की उस समय तनाव के कई क्षण आये पर उसे चुनौती के रूप स्वीकार किया। मैं अपनी सकारात्मक सोच से मेहनत करती रही। उन्होंने कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है। हमेशा हौसला बनाये रखें हताश न हो। राज्यपाल ने कहा कि कितने भी बड़े पद पर पहुँच जाए, पर नम्र रहे। संस्कार महत्वपूर्ण होता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती भी दी। इस अवसर पर उपकुलपति , विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षकगण और विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे।
ज़ाहिद खान , एडिटर इन चीफ
9425391823








