ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ़ 9425391823
सेंट्रल डेस्क
भोपाल- जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आज भोपाल में पत्रकार वार्ता आयोजित कर वेबसाइट नीति में बदलाव की घोषणा की उन्होंने बताया कि व्यवसायिक नीति 2020 के तहत 1 मार्च से ऑनलाइन प्रोफार्मा के जरिये रजिस्टर कराना होगा। मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि ऐसे रजिस्टर्ड वेबसाइट जो केवल समाचार आधारित बेवसाइट हों, को ही विज्ञापन दिया जाएगा। इसमें यूनिक यूजर के आधार पर विज्ञापन की पात्रता होगी। इस नीति के तहत मध्यप्रदेश के मूल निवासियों द्वारा संचालित वेबसाइट को ही विज्ञापनों में प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं आयुक्त, संचालक को वेबसाइट को बंद करने, चालू करने का पूरा अधिकार होगा। बताया कि समय-समय पर विभाग इसका सत्यापन करेगा। मुख्य पेज पर संपादक औऱ उसका पता होना चाहिए..
वेबसाइट पर mp info के सभी समाचार प्रकाशित होने चाहिए… उन्होंंने बताया दर्शक संख्या के आधार पर विज्ञापन राशिि का बनाया गया है जो जिस दर्शक संख्या की श्रेणी में आएगा उस आधार पर विज्ञापन राशि प्रदान की जाएगी।








