ज़ाहिद खान, एडिटर इन चीफ 9425391823

हॉर्स ट्रेडिंग मामले में मध्य प्रदेश की सियासत कई रंग दिखा रही है कहीं राजनीति के दिग्गजों के बयान हरारत ला रहे हैं तो कहीं विधायकों के अपहरण के बाद उनके बयान चर्चा बटोर रहे हैं राजनीति के पंडितों के खेला के बीच अब एक नई ख़बर उभर कर आई है। जिसने कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से दिया है हालांकि मंदसौर जिले के जिस विधायक ने इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल किया है वह फिलहाल मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा है। ये अलग बात है कि विधायक ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष के नाम लिखा है इसी बीच कमलनाथ का अधिकृत बयान भी जारी हुआ है

स्टेड डेस्क- मुख्यमंत्री कमलनाथ का अधिकृत बयान जारी क्या गया है जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि हरदीप सिंह हमारे विधायक हैं मुझे इस्तीफे से संबंधित कोई पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है उक्त आशय की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा द्वारा जारी बयान में कमलनाथ ने कहा कि उनके इस्तीफ़ा देने की
ख़बर मिली है। लेकिन मुझे अभी तक उनका इस संबंध में ना तो कोई पत्र प्राप्त हुआ है , ना उन्होंने मुझसे अभी तक इस संबंध में कोई चर्चा की है और ना प्रत्यक्ष मुलाक़ात की है।
जब तक मेरी उनसे इस संबंध में चर्चा नहीं हो जाती , तब तक इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    sixteen + eleven =