स्टेट डेस्क/ छिन्दवाड़ा- महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्या पर अभिभावक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित शिकायत की है जिसमें अभिभावक ने स्कूल की प्राचार्या श्रद्धा त्रिपाठी पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट के आवाज में 15 हजार रुपए की मांग का आरोप लगाया है।

दरअसल महर्षि विद्या मंदिर में अध्यनरत कक्षा दसवीं के छात्र की माता शोभा उईके ने कलेक्टर को संबंध में लिखित शिकायत दिया है। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि महर्षि विद्या मंदिर में उनका बेटा कक्षा दसवीं उत्तीर्ण कर चुका है और स्कूल में एग्रीकल्चर विषय ना होने के चलते अन्य स्कूल में दाखिला कराना है। जिसके लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट की आवश्यकता के चलते, उन्होंने स्कूल में आवेदन किया। लेकिन स्कूल की प्राचार्य श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा 15 हजार रुपए जमा करने की बात कही गई है। अभिभावक का कहना है कि बच्चे की कोई भी फीस बकाया नहीं है… ऐसे में यह राशि क्यों मांगी जा रही है…?

उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने और ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिलाए जाने का निवेदन किया है। वही संबंध में महर्षि विद्या मंदिर की प्राचार्य श्रद्धा त्रिपाठी से संपर्क न होने के चलते उनका मत नहीं लिया जा सका है….

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    ten − two =