स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, छिंदवाड़ा के अधीक्षण अभियंता द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बारिश, आंधी और तूफान के दौरान बिजली से संबंधित दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस मौसम में तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली के तार, ट्रांसफार्मर और पोल से खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में निम्नलिखित सावधानियां अपनाना आवश्यक है । ट्रांसफार्मर, तार, पोल, केबल आदि से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

यदि कहीं तार टूटने की स्थिति हो तो तुरंत 1912 पर सूचित करें। ट्रांसफार्मर या पोल के पास चिंगारी निकलती दिखे तो तुरंत बिजली कंपनी को जानकारी दें।
मौसम में तेज बदलाव की स्थिति में कई बार सुरक्षा की दृष्टि से बिजली अस्थायी रूप से बंद की जाती है। यदि विद्युत आपूर्ति में कोई समस्या हो तो संयम बनाए रखें और 1912, जोन कार्यालय या वितरण केंद्र को सूचित करें।
अधीक्षण अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में बिना विलंब के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क करें।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








