पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कर्मभूमि छिंदवाड़ा में कांग्रेस संगठनात्मक रूप से मजबूती लाने और जिले में संगठन में कसावट लाने के लिए लगातार प्रयास में जुटी हुई है। इन्हीं प्रयासों के चलते आज एक बड़ा फेरबदल संगठन में किया गया है जिसके तहत नगर निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रखर युवा चेहरा धर्मेंद्र सोनू मांगों को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही लंबे समय से नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहे पप्पू यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है…

स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं चौरई पर्यवेक्षक पद पर नवनियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपकर जिम्मेदारी संभालने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सोनू मागो मनोनीत किए गए हैं। वहीं पप्पू यादव को चौरई पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ एवं नकुलनाथ सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार माना है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen + 15 =