स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीते दिनों प्रदेश के कई जिलों में एनएसयूआई जिला अध्यक्षों की घोषणा की है… जिसमें छिंदवाड़ा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी की खासी चर्चा हो रही है। दरअसल अपेक्षा पूरे मध्य प्रदेश में एकमात्र फीमेल हैं जो जिला अध्यक्ष बनाई गईं हैं। इसके साथ ही छिंदवाड़ा की नव नियुक्त एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी हायर एजुकेटेड भी है… उन्होंने यूपीएससी एग्जाम फाइट किया है जिसमें वह महज़ तीन अंको से पीछे रह गईं, अन्यथा आज वे डिप्टी कलेक्टर होतीं। अपेक्षा की नियुक्ति इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि वे पूरे मध्य प्रदेश में एकमात्र फीमेल जिला अध्यक्ष हैं साथ ही छिंदवाड़ा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब छिंदवाड़ा में किसी छात्रा को एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। निश्चित रूप से अपेक्षा का हायर एजुकेशन और छात्र हित की उत्कृष्ट सोच का लाभ जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा… आपको बता दें कि अपेक्षा सूर्यवंशी लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़ी हुई हैं…

छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस द्वारा बीते दिन अपेक्षा की नियुक्ति की प्रेस रिलीज जारी की गई जिसमें उल्लेख किया गया कि, कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में नवीन जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपते हुए छात्र संगठन की कमान संभालने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एनएसयूआई की प्रदेश महासचिव अपेक्षा सूर्यवंशी को छिन्दवाड़ा जिला एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    9 + thirteen =