स्टेड डेस्क मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा से लगे काराबोह डैम में आज दोपहर डूबने से छोटा बाजार निवासी दो युवकों की मौत हो गई. जिसकी सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड मैं तैनात आरक्षक संदीप बघेल ने डैम से युवकों के शवों को निकाला. मृतकों की पहचान छोटी बाजार क्षेत्र सोनपुर रोड निवासी 22 वर्षीय अमन जैन और छापाखाना निवासी कुणाल परते 20 वर्षीय के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के छोटी बाजार निवासी अमन जैन कुणाल पराते, माहिम, अनुज और कमलेश जिला मुख्यालय से लगे काराबोह डैम में पिकनिक मनाने गए हुए थे जहां वे लोग डैम में पानी नहा रहे थे इसी बीच कुणाल और अमन पानी में डूब गए. इससे पहले की उन्हें निकाला जाता वे दम तोड़ चुके थे घटना की सूचना डायल हंड्रेड को दी गई जिसके बाद डायल हंड्रेड पायलट और आरक्षक संदीप बघेल स्थल पर पहुंचे और उन्होंने शवों को डैम से बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ है?

Md ज़ाहिद खान, 9425391823
एडिटर

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twenty − 20 =