कमलनाथ बोले भाजपा सरकार में आदिवासी अपराध से हो रही प्रदेश की पहचान-देश में नम्बर एक पर पहुंचा मध्य प्रदेश…
छिन्दवाड़ा:- मेरे छिन्दवाड़ा परिवार के सदस्यों ने हमेशा ही मेरा साथ दिया है, उनके इसी प्यार से मिली शक्ति की वजह से मैं पिछले 44 वर्षों से निरंतर अपने छिन्दवाड़ा परिवार की सेवा में लगा हूं। प्रत्येक वर्ग के उत्थान व जिले के विकास के लिये हर क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुये कार्य किये हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे। अब लोग आयेंगे तरह-तरह की बातें भी करेंगे, लेकिन सच्चाई तो आप सभी के सामने हैं, जो विकास के कार्य हुये हैं वह भी धरातल पर हैं, मैं तो आप लोगों से सिर्फ इतना कहने आया हूं कि जिस तरह आपने मुझे अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया वही नकुलनाथ को भी मिले, ताकि हम सब मिलकर जिले के विकास की एक नई यात्रा प्रारम्भ करेंगे। उक्त उदगार आज छिन्दी के मानकादेवरी में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये कमलनाथ ने व्यक्त किये।
आदिवासी के पैर धुलाकर उनके सम्मान का ढोंग रचने वाली भाजपा ने 20 वर्षों के कार्यकाल में गरीब आदिवासियों पर सर्वाधिक अपराध घटित हुये हैं। राष्ट्रीय अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने जारी किये आंकड़ों ने चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। म.प्र. आदिवासी अपराध में देश में नम्बर एक पर है, इससे साफ होता है कि भाजपा केवल चुनावी लाभ अर्जित करने के लिये आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करती है। उनके मन और मस्तिष्क आदिवासी अत्याचार से भरा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगे कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज प्रत्येक सामग्री उम्मीद से अधिक महंगी हो चुकी है और भाजपा अपने भाषणों में सम्पन्न और खुशहाल म.प्र. का बखान करते नहीं थकती, जबकि हकीकत आप सभी के सामने हैं कि किस तरह भाजपा के शासन काल में सार्वजनिक रूप से आदिवासियों को अपमानित किया जा रहा है फिर भाजपा के लोग आदिवासियों के सम्मान का ढोंग करती है। भाजपा सरकार में 20 वर्षों से आदिवासी पर जारी अत्याचार का पाप इतनी आसानी से धुल नहीं पायेगा। आज म.प्र की पहचान आदिवासी अपराध से हो रही है। प्रदेश की छवि को धुमिल करने का पाप भाजपा नेताओं के द्वारा किया जा रहा है। जिसका हिसाब छिन्दवाड़ा के मतदाता 19 अप्रैल को पंजे की बटन दबाकर लेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पुन: इतिहास दोहराते हुये नकुलनाथ को चुनकर फिर से सेवा का अवसर प्रदान करेंगे।
मुझे मेरे छिन्दवाड़ा परिवार पर पूरा भरोसा है:-
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि पार्टी की रीढ़ी कार्यकर्ता है। चुनाव की सम्पूर्ण जिम्मेदारियां उनके कांधों पर होती है इसीलिये मुझे किसी बात का डर नहीं है जब तक आप सभी मेरे साथ है। मुझे सबसे ज्यादा भरोसा मेरे छिन्दवाड़ा परिवार के सदस्यों पर है जिनसे मेरा 44 वर्ष पुराना राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है अब तो यह रिश्ता तीन पीढ़ियों का और पहले से ज्यादा मजबूत भी हो चुका है।
KBP NEWS.IN...
दो गुटों में झड़प के बाद हिंसा, पथराव, वाहनों में तोड़फोड़, कई थानों की...
स्टेट डेस्क - अचानक दो गुटों के बीच की झड़प हिंसा में तब्दील हो गई। दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद...
दुरंतो एक्सप्रेस चलेगी छिंदवाड़ा से मुम्बई..! रेल मंत्री से मिले छिंदवाड़ा सांसद…
"छिंदवाड़ा से नागपुर तक डबल ट्रेक, दादा धुनी वाले धाम तक पुनः ट्रेन चलाने, दुरंतो एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से मुम्बई चलाये जाने,...
रोमांचक मुकाबले के बीच: भाजपा प्रत्याशी 3252 वोटों से जीते, देखें सारे राउंड के...
भाजपा के कमलेश शाह 3252 वोट से चुनाव जीत गए हैं विधानसभा उपचुनाव अमरवाड़ा सीट की मतगणना की प्रक्रिया पीजी कॉलेज में...
PM सूर्य घर योजना: सोलर रूफटॉप कनेक्शनों के लिए उपभोक्ताओं को मिल रही है...
नेशनल पोर्टल और स्मार्ट बिजली पोर्टल के माध्यम से आवेदन आरंभ
स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- भारत सरकार के नवीन एवं...
आरोप: ELC बनी भ्रष्टाचार की यूनिवर्सिटी..! संस्था ने बेच दी लीज़ की जमीने, कीमती...
स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा - ईएलसी चर्च समिति लगातार विवादों में घिरी हुई है, और ये कोई विवाद मनगढ़ंत या हवा हवाई में लगे...
लोकायुक्त का छापा: रंगे हाथों पकड़ाया पशु चिकित्सा अधिकारी…
आरोपी- डॉक्टर डॉ योगेश कुमार सेमिल पिता शिवराम सेमिल उम्र 35 वर्ष पद पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सालय...
एक साल की सड़क दुर्घटनाओं में 2 लाख मौत: 4 लाख घायल और देश...
स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा - गांव- कस्बा- नगर- जिला- प्रदेश और देश की विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े पर नजर डालें, तो यह आंकड़े...
उत्तराखंड हरिद्वार में आयोजित: थांगता मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए खिलाड़ी
स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- 30वी सबजूनियर थांगता मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड हरिद्वार में 4 से 8 जनवरी तक किया जाएगा। इस...
ज्ञानोदय विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव में: विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां
स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- नई आबादी स्थित ज्ञानोदय विद्यापीठ का शालेय वार्षिकोत्सव खुशी रजवाडा लॉन में घूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें नर्सरी के नन्हें...













